Followers

Tuesday, August 31, 2010

नज़म - हम और हमारा रव्वैया

लोग कुछ ग़लत करते हैं तो हम उन्हें कम-ज़र्फ़ बताते हैं,
और अगर हम ग़लत करते हैं तो हालात अपने बुरे बताते हैं।

जब कभी हम गिरते हैं और लोग हंस कर निकल जाते हैं,
तो हम उनको उनके अख़लाक की दुहाई देने लग जाते हैं।

पर उस वक्त हमारा अख़लाक आख़िर कहां खो जाता है,
जब कोई और गिरता है और हम हंसकर निकल जाते हैं।

फ़क्त औरों को छोटा कह देने से हम बड़े नहीं हो जाते हैं,
दूसरों को छोटा बता के हम अपनी अना को जगाते हैं।

किसी को कोई हर्फ़-ए-ग़लत कहना कोई दानिशमंदी नहीं है,
इस तरह तो हम अपने एहसास-ए-कमतरी की मोहर लगाते हैं।

ठीक-औ-ग़लत के फ़ैसले लेने की ज़र्ब-औ-तक्सीम ही मुख़्तलिफ़ है,
किसी को ग़लत कह कर हम तो आल्लाह ज़र्फ़ नहीं हो जाते हैं।

बहुत आसान होता है किसी की जानिब एक उंगली का उठा देना,
उस वक्त देखें, इशारे तीन उंगलियों के खुद हमारी ओर हो जाते हैं।

MEANINGS

[कम-ज़र्फ़ = Lower Intellect] [अख़लाक = Sense of Responsibility]
[हर्फ़-ए-ग़लत = Wrong word] [दानिशमंदी = Rationality]
[एहसास-ए-कमतरी = Inferiority complex] [मोहर = Stamp]
[ज़र्ब-औ-तक्सीम = Multiplication & Division] [मुख़्तलिफ़ = Different]
[आल्लाहज़र्फ़ = Higher Intellect] [जानिब = Towards]

Wednesday, August 25, 2010

गज़ल - गज़ल

भले ही दिलेरी और बेबाकी के ज़राबख्तर को अपने साथ रखो,
सादगी-औ-हया की अमूल्य पोशाक को भी तो अपने साथ रखो।

मानाकि  खुशियों का इक खज़ीना आप अपने साथ रखते हो,
दूसरों में खुशियां बांटने के जज़्बे को भी तो अपने साथ रखो।

मोहब्बत में लोग दिल की इक नवेकली सोच से काम लेते हैं,
दिमाग़ी फ़ैसले और शाइस्ता सोच को भी तो अपने साथ रखो।

उल्फ़त में तो यकीनन आदमी की सोच इक तरफ़ा हो जाती है,
दो वक्त की रोटी के जुगाड़ की सोच को भी तो अपने साथ रखो।

मैं तो बहुत रईस हूं और हर जानिब चर्चे हैं मेरे रईसी ठाठ के,
दर पे आए हुए साइल की दी दुआ को भी तो अपने साथ रखो।

ज़िंदगी में रोबिनसन करूसो बनके जीना भी कोई मुश्किल नहीं,
लेकिन माशरे का इक फ़र्द होने का फ़र्ज़ भी तो अपने साथ रखो।

ज़िंदगी जीते जीते हर आदमी दुनियां में इशरत-ज़दा हो जाता है,
मौत का एहसास दिल में रखने का मादा भी तो अपने साथ रखो।

नसीबा बन बन भटकने का प्रभु श्री राम ने अपने गले लगाया था,
उनके ’मर्यादा पुरुषोत्तम’ होने के जज़्बे को भी तो अपने साथ रखो।

कर्म करके फल की इच्छा को रखना सब के लिए लाज़मी होता है,
श्रीकृष्ण के अर्जुन को ’गीता ज्ञान’ की याद भी तो अपने साथ रखो।

Monday, August 23, 2010

गज़ल - गज़ल

साँसें अगर साथ निभाती रहें तो चिराग़-ए-ज़िंदगी रौशन रहते हैं,
जो दग़ा दे जाएं साँसें, फिर कहां चिराग़-ए-ज़िंदगी रौशन रहते हैं।

अक्सर फ़र्ज़ अंजाम देने को लोग आ तो जाते हैं मिजाज़पुर्सी को,
पर दूसरों की तो सुनते नहीं, अपने ही अफ़साने बयान करते हैं।

आते देख उनको चिराग़ों की आबरू रखने को बुझा देते हैं चिराग़,
रू-ब-रू उनके रुख-ए-रौशन बेचारे ये चिराग़ रौशन कहां रहते हैं।

इक इक अदा तो उनकी कातिल है एवं हमी पर वोह नाज़िल है,
मुस्कुराकर ही ज़िंदगी देते हैं वोह और मुस्कुराकर कत्ल करते हैं।

बकौल जनाब-ए-ग़ालिब राह-ए-उल्फ़त तो आग का एक दरिया है,
यह राज़ समझ लो तो मंज़िल के मील पत्थर साथ साथ चलते हैं।

हर बूंद का नसीब नहीं पर एक बूंद तो सीप में मोती हो जाती है,
आदमी तो सभी होते हैं पर सभी आदमी इंसां तो नहीं हुआ करते हैं।

मैखाने में लोगों को फ़क्त मय, जाम-औ-मीना से ही काम रहता है,
विरले ही होते हैं वोह जो मैखाने से भी बिन पिए लौटा करते हैं।

Thursday, August 19, 2010

गज़ल - गज़ल

वोह जो कुछ भी कहते हैं सुन लेते हैं बिना हील-औ-हुज्जत के हम,
कहने को अपने पास बहुत कुछ है, हमने कहा कहा, ना कहा ना कहा।

दुनियां में कितने ही मुकाम हैं, ज़िंदगी तो कहीं भी बसर हो सकती है,
रहने को तो बहुत जगह है इस जहां में, रहा रहा, ना रहा ना रहा।

ज़िंदगी का क्या है, वोह तो ज़ुल्म-औ-सितम सह के भी गुज़र जाती है,
तुम तो ज़ुल्म-औ-सितम जारी रखो, हमने सहा सहा, ना सहा ना सहा।

काम दरिया का तो है चलते ही जाना, वोह तो चलने में ही मसरूफ़ है,
रवानी-ए-दरिया पे मत जाओ, पानी उसमें बहा बहा, न बहा ना बहा।

मोहब्बत में कई मुकाम होते हैं, लेकिन इज़हार-ए-मोहब्बत लाज़मी है,
इज़हार-ए-इश्क हम तो करते रहे, तुमने सुना सुना, ना सुना ना सुना।

आवागमन के इस मेले में हर खास-औ-आम इशरत-ए-जहां मांगता है,
हम तो फ़कीर हैं, मग़र कुछ हमको मिला मिला, ना मिला ना मिला।

इंतेहाई जुस्तजू-ए-अल्फ़ाज़ एवं दिमाग़ी जद्द-औ-जहद से गज़ल होती है,
पर बात तो वहीं आके अटकी है, किसी ने पढ़ा पढ़ा, ना पढ़ा ना पढ़ा।

तख़्लीक-ए-कायनात के वक्त यजदां ने बनाया तो सबको इंसान ही था,
मिजाज़ तो हर किसी का जुदा था, वोह बना बना, ना बना ना बना।

Thursday, July 29, 2010

कविता - एक और अभिशाप

आज फिर मखमली सी हथेलियां मेंहदी से रचाई गई,
आज फिर मरमरी से इन पाओं में महावर रचाई गई,
दुख-दर्द से पड़े ज़र्द चेहरे को कृत्रिम सी सफ़ेदी दे कर -
आज फिर इस चेहरे पर लालिमा सूरज की रचाई गई।

आज फिर ये वीरान सी आंखें काजल से सजाई गई,
आज फिर इन सूखे पड़े होठों पर लाली सजाई गई,
मग़र ये लब जो जाने कब से सिसकियां भर रहे थे -
आज इनपे एक क्षीण सी मुस्कान भी ना सजाई गई।

आज फिर सूनी पड़ी ये कलाइयां चूड़ियों से सजाई गई,
आज फिर उजड़ी पड़ी मांग सिंदूर के रंग से सजाई गई,
सती-प्रथा के हामी समाज के ठेकेदारों के इसरार पर -
आज फिर एक विधवा पति की चिता पर बिठाई गई।

कविता - एक अभिशाप

यह हाथ जो आज पत्थर ढो रहे हैं मेंहदी इन हथेलियों में रचा देते तो क्या था,
पत्थरों और कांटों से उलझते हुए इन पाओं में भी महावर रचा देते तो क्या था,
लेकिन यह चेहरा जो ज़माने की तानाज़नी और छींटाकशी से ज़र्द हो गया वरना -
इस चेहरे में आफ़ताब की रौशनी और चांद की चांदनी को रचा देते तो क्या था।

इन मुंतज़िर आंखों को यदि रात की कालिमा के काजल से सजा देते तो क्या था,
वक्त की मार से पीले पड़े इन होठों पे सूरज की लालिमा सजा देते तो क्या था,
लेकिन तकदीर-औ-तदबीर की कशमकश के मारे ऐसा कुछ भी न हो सका वरना -
सिसकियां भरते हुए रूखे लबों पे खुशियों की मुस्कान जो सजा देते तो क्या था।

चूड़ियों की खनक को भूली हुई कलाइयों में फिर चूड़ियां सजा देते तो क्या था,
इस हसीन दोशीजा को ज़ेवरात-औ-आभूषणों से फिर से सजा देते तो क्या था,
पर समाज के ये ठेकेदार विधवा-विवाह को आज भी अभिशाप कहते हैं वरना -
सुनसान सड़क की तरह दिखती इस मांग को सिंदूर से सजा देते तो क्या था।

Thursday, July 1, 2010

नज़म - जीवन संगिनी

वोह जब भी हंसते हैं तो उनके मुख से फूल झरते हैं,
फूल जो उन के मुख से झरते है हम उनको चुनते हैं,
इसीलिए तो हमारे घर रोज़ाना नए गुलदस्ते सजते हैं,
इस तरह घर में ही बहार-ए-चमन से हम मिलते हैं।

वोह जब भी हंसते हैं तो उनके मुख से मोती चमकते हैं,
मोतियों की इस चमक से हम झोली भर लिया करते हैं,
इसीलिए तो हमारे घर रोज़ ही नए नए फ़ानूस सजते हैं,
इस तरह घर में ही चांद-औ-सूरज की रौशनी भरते हैं।

ज़िंदगी के चमन में उनकी हंसी के गुल सदैव महकते हैं,
ज़िंदगी की चमक में हम उनकी हंसी की चमक भरते हैं,
बनके जीवन संगिनी मेरे जीवन में वोह कुछ यूं सजते हैं,
सफ़र-ए-हयात में अपने सब कदम साथ ही साथ उठते हैं।

Saturday, June 26, 2010

नज़म - आप और हम

जब कभी भी दिल में आपके पास आने की आस उभर आई है,
आपके हसीन लबों पर दबी दबी सी एक मुस्कान उभर आई है।

जब कभी भी आए हो आप और आपको रू-ब-रू हमने पाया है,
तो इक नज़म आपकी खातिर गुनगुनाने की सोच उभर आई है।

वोह बात जो एक अरसे से यादों की कब्र में दफ़न हो चुकी थी,
वही बात फिर आज ना जाने हमारे ज़हन में कैसे उभर आई है।

आपकी जिस बात ने हमारी ज़िंदगी के रुख को ही पलटा दिया,
याद करके उसको हमारे लबों पे भीनी सी मुस्कान उभर आई है।

हमेशा हमें तवक्को रही है कि आप मुस्कुराकर मिला करो हमसे,
पर हमें मिल कर आपके चेहरे पर यह उदासी क्यों उभर आई है।

रुख से पर्दा उठाओ तो जाने बर्क-ए-तज्जली ने कुछ किया तूर पर,
हमें भी ऐसा नज़ारा देखकर होश खो देने की आस उभर आई है।

शब्दार्थ

[बर्क-ए-तजल्ली = करामाती बिजली - जब हज़रत मूसा (मोज़ेज़)
पहली मर्तबा अल्लाह से मिलने कोहितूर पर्वत पर गए तो अल्लाह
के जलाल (करामाती बिजली) से कोहितूर पर्वत जल गया और
हज़रत मूसा (मोज़ेज़) कुछ पलों के लिए बेहोश हो गए)

Wednesday, June 23, 2010

Tuesday, June 15, 2010

कविता - ग़रीबी रेखा

ग़रीबी रेखा से एक सीमा निर्धारित होती है ग़रीबों के निवास के लिए,
इसके ऊपर का स्थान आरक्षित है केवल अमीरों के निवास के लिए,
इस पर लगी एक तख़्ती के दोनों ओर "प्रवेश निशेध" लिखा होता है -
ऊपर ग़रीबों के जाने पर रोक है और नीचे अमीरों के आने के लिए।

सदियों से यह प्रथा चली आई है केवल ग़रीबों के अनुसरण के लिए,
ग़रीब रेखा लांघ भी जाएं तो टिक नहीं पाते अपने संस्कारों के लिए,
अमीर तो इसके ऊपर प्रसन्न हैं नित नए बदलते संस्कारों के चलते -
निर्धारण रेखा का हो या संस्कारों का, सब बंदिशें हैं ग़रीबों के लिए।

हां, कोई बंदिश नहीं अमीरों पर इसके ऊपर और ऊपर जाने के लिए,
व कोई बंदिश नहीं ग़रीबों पर भी इसके नीचे और नीचे जाने के लिए, 
ग़रीबी-औ-अमीरी में फ़ासला मैंने बढ़ते हुए तो देखा है घटते हुए नहीं -
दोनों ही परिस्थितियां दृढ़ हैं अपने स्थान पर सीमा पालन के लिए।

वैसे तो ये बंदिशें सुदृढ़ हैं अपने अपने स्थान पर स्थाई तौर के लिए,
किसी के लिए भी कोई गुंजाइश नहीं है इधर से उधर जाने के लिए,
पर यदि कोई भाग्य से सीमा रेखा के इधर या उधर निकल जाता है -
तो ग़रीब हो या अमीर वहीं का होकर वोह रह जाता है सदा के लिए।

कविता - कमल

Tuesday, June 1, 2010

Monday, May 31, 2010

Tuesday, May 18, 2010

Friday, April 9, 2010

Wednesday, March 24, 2010

Monday, March 22, 2010

Sunday, February 28, 2010

Saturday, February 20, 2010

Friday, February 19, 2010

Monday, February 15, 2010

नज़म - ज़हर-ए-ज़िंदगी

नज़म - तेरा शहर

नज़म - वादा-ए-वफ़ा

नज़म - ख़्वाबों की ताबीर

नज़म - उसके नाम के साथ

नज़म - रूठना मनाना

नज़म - तूल-ए-ज़िंदगी

दो रुबाइयां - राज़दार

नज़म - खेल तदबीरों का

नज़म - मुकाबिल

कविता - सीधी सड़क

नज़म - सैय्याद का शिकार

नज़म - कहर

नज़म - अभी कुछ देर ठहर जाओ

नज़म - जान लेवा

नज़म - नए ज़ख़्म

नज़म - राह-ए-हयात

नज़म - मुस्कुराहट

नज़म - फिरदौस

नज़म - मुकद्दमा-ए-क़त्ल

नज़म - दिल और दिमाग

नज़म - मैं कौन हूँ

नज़म - ज़िंदगी में दखल

नज़म - खुदा